Web  hindi.cri.cn
युशू का दौरा किया वन च्यापाओ ने
2013-01-01 17:15:44

नए साल से पहले चीनी प्रधानमंत्री वन च्यापाओ ने छिंगहाई प्रांत के युशू तिब्बती स्वायत प्रिफैक्चर की राजधानी च्येगु कस्बा जाकर भूकंप आने के बाद वहां पुनःर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

31 दिसम्बर 2012 को वन च्यापाओ ने 4000 मीटर ऊंचाई पर स्थित पहाड़ पर चढ़कर ऊपर से च्येगु कस्बे का निरीक्षण किया। युशू भूकंप में च्येगु कस्बा सबसे गंभीर आपदाग्रस्त क्षेत्र था और यह वन च्यापाओ का तीसरा दौरा है। वर्तमान में च्येगु कस्बे में व्यापक परिवर्तन हुआ है। जहां पहले खंडहर था, अब नए मकान बनाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण लोगों के आवास का निर्माण पूरा हो गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाएं भी सुचारू रूप से जारी हैं।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040