Web  hindi.cri.cn
एशिया यूरोप क्षेत्र सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए सहयोग करेगा
2012-09-03 16:09:15

दूसरा चीनी एशिया यूरोप मेला दूसरी सितम्बर को उत्तर पूर्व चीन के सिन्चांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची में उद्घाटित हुआ। मेले में उपस्थित विभिन्न देशों के नेताओं का कहना है कि नई विश्व स्थिति में एशिया यूरोप के देशों को मिलकर चुनौतियों का सामना करते हुए सहयोग से समान विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए ।

सामंजस्य, विकास, सहयोग एवं समान विजय के विषय पर मौजूदा मेले में एशिया यूरोप क्षेत्र में आर्थिक, व्यापारिक, वैज्ञानिक तकनीकी तथा सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी कामों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाया जाएगा । एशिया यूरोप के 90 राजनीतिज्ञ और 1000 से अधिक चीनी विदेशी मेहमान मेले के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।

चीनी वाणिज्य मंत्री छन त्येमिंग ने समारोह में भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान में अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संकट अभी चल रहा है और विभिन्न देशों पर आर्थिक गिराव का दबाव बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में चीनी एशिया यूरोप मेले के दोबारे आयोजन से यह जाहिर हुआ है कि आर्थिर व्यापारिक सहयोग गहरा करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने तथा समान समृद्धि पाने में मेला सकारात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहाः

चीनी एशिया यूरोप मेले का आयोजन पश्चिम की ओर द्वार खोलने के लिए चीन सरकार का एक अहम कदम है जो चीन और मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और यूरोप के बीच सहयोग व आदान प्रदान तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए गहरा महत्व रखता है।

एक साल पहले, चीन ने प्रथम चीनी एशिया यूरोप मेला आयोजित किया, जिससे चीन के लिए पश्चिम की ओर खुलने का एक नया रास्ता कायम हुआ है। एक अन्तरराष्ट्रीय सहयोग मंच के रूप में मेले में चीनी व विदेशी हस्तियां आकर्षित हुई हैं।

चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ ने मेले के उद्घाटन समारोह में नए रेशम मार्ग का शोभा बढ़ाओ शीर्षक भाषण दिया। नई विश्व स्थिति में एशिया यूरोप के देशों में राजनीतिक विश्वास सुदृढ़ हुआ, व्यापार व निवेश का पैमाना बढ़ा और क्षेत्रीय सहयोग विस्तृत हुआ। कुछ विकासशील देश विकसित होकर अन्तरराष्ट्रीय मंच पर नवोदित शक्ति के रूप में उभरे, जिससे वैश्विक राजनीतिक व आर्थिक ढांचा काफी बदला है। मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया, मध्य व पूर्वी यूरोप में जीवंट शक्ति और निहित संभावनाएं सामने आयी हैं।

चीनी प्रधान मंत्री के रूप में मैं ने अनेक एशियाई व यूरोपीय देशों का दौरा किया और खुद आंखों से वहां दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की देखी। 21वीं शताब्दी में विश्व में महान विकास, महान रूपांतर, महान समायोजन हुआ है और वह एशिया यूरोप के देशों के लिए विकास व सहयोग का स्वर्णिम युग होगा।

बीते दस सालों में चीन और मध्य एशिया, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया के देशों के बीच व्यापार की कुल रकम पहले के 25 अरब 40 करोड़ अमेरिकी डालर से बढ़कर 370 अरब डालर तक पहुंची है, औसत वार्षिक वृद्धि दर 30.8 प्रतिशत हुई, चीनी कारोबारों ने इन देशों में जो प्रत्यक्ष निवेश किये हैं, उन की कुल राशि 250 अरब अमेरिकी डालर दर्ज हुई है। चीन द्वारा अनुबंधित परियोजनाओं की कुल रकम 470 अरब डालर है। इसतरह चीन और एशियाई यूरोपीय देशों के संबंध इतिहास के सबसे अच्छे काल में दाखिल हुए और आपसी लाभ वाला सहयोग नए शिखर पर पहुंचा।

किर्गिजस्तान के राष्ट्रपति आटामबायेव ने अपने भाषण में कहा कि एशिया यूरोप क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय संपर्क व आपूर्ति बढ़ाना अस्तित्व व विकास की पूर्व शर्त है। उन की आशा है कि एशियाई यूरोपीय देश विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ वाले सहयोग विकसित करेंगे।

भू मंडलीकरण से व्यक्त हुआ है कि वर्तमान दुनिया एक समूचा समूह है, कोई भी देश अकेले विकसित नहीं हो सकता, आज क्षेत्रीय सहयोग राजनीतिक फैशन के बजाए अस्तित्व और विकास की शर्त है। एक देश या क्षेत्र के गरीब या संपन्न होने का वहां के आर्थिक विकास से सीधा संबंध होता है, इसलिए हमें एशिया यूरोप क्षेत्र के आपसी लाभ वाले सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना चाहिए। हम प्रधान मंत्री वन चापाओ की बातों से पूरी तरह सहमत हैं यानी हमें एशिया यूरोप क्षेत्र में परस्पर संपर्क व आवाजाही के लिए वर्तमान रास्तों का विकास करने के साथ साथ नए रास्ते की खोज भी करने की कोशिश करनी चाहिए।

वर्तमान जटिल व गहरे ऐतिहासिक परिवर्तन की स्थिति में नए मौकों और नई चुनौतियों के सामने एशिया यूरोप को मिलकर सहयोग बढ़ाना चाहिए। इस पर चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ ने कहा कि एशिया यूरोप क्षेत्र के देशों के विकास और परस्पर संबंधों की मजबूती से इस क्षेत्र की जनता के लिए ठोस कल्याण लाया जा रहा है और विश्व शांति व स्थिरता भी बढ़ गयी है। तथ्यों से जाहिर है कि जब एशिया यूरोपीय देश एक दूसरे पर विश्वास, सम्मान, ईमादारी व सहयोग करें, तो वे अपने भाग्य का बगडोर अपने हाथ में लेते हुए आर्थिक विकास के लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040