Web  hindi.cri.cn
मनमोहन सिंह से मिले वन च्यापाओ
2012-06-21 11:28:38

चीनी प्रधानमंत्री वन च्यापाओ ने 20 जून को रियो डी जनेरियो में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के दौरान कहा कि चीन और भारत को सीमा मुद्दे का समाधान करते हुए वहां शांति बनाए रखनी चाहिए।

वन च्यापाओ ने कहा कि मौजूदा जटिल अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्थिति में चीन और भारत के सामने समान चुनौतियां और मौके मौजूद हैं। रणनीतिक व भागीदारी संबंध मजबूत करने से दोनों देशों को लाभ मिलेगा। दोनों देशों को राजनीतिक व रणनीतिक विश्वास मज़बूत करते हुए व्यवहारिक सहयोग और निवेश व्यापक करने के साथ युवाओं और मीडिया के बीच आदान प्रदान आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समन्वय और सहयोग घनिष्ठ करते हुए वैश्विक समृद्धि, स्थिरता व सतत विकास के लिए नया योगदान करेंगे।

वहीं मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत अपनी भूमि में किसी भी चीन विरोधी कार्रवाई का विरोध करता है, और चीन के खिलाफ किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लेता। इसके साथ ही भारत चीन के साथ रणनीतिक संपर्क और समन्वय मज़बूत करते हुए सीमा क्षेत्र में शांति का संरक्षण करेगा। ऐसे में दोनों देशों को व्यापक आर्थिक व व्यापारिक सहयोग करना चाहिए।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040