Web  hindi.cri.cn
चीन-रूस संयुक्त वक्तव्य जारी
2012-06-06 19:01:50

चीन और रूस ने पेइचिंग में जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि दोनों ही देश बहुमुखी संबंधों को आगे बढ़ाएंगे।

इस वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देश अगले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे और 2015 तक आपसी व्यापार की सीमा दस खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाएंगे।

इसमें आगे कहा गया है कि शंघाई सहयोग संगठन के ढांचे में क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति व्यवस्था को कायम करना सबसे महत्वपूर्ण विषय है। इसलिये सगंठन के ढांचे में अफगानिस्तान के मुद्दे समेत क्षेत्रीय सुरक्षा पर सलाह मशविरा किया जाना चाहिये।

कोरियाई प्रायद्वीप की परमाणु समस्या पर चीन और रूस संबंधित पक्षों से छै पक्षीय वार्ता पुनःशुरू करने की अपील करते हैं। सीरिया समस्या पर दोनों के विचार में हिंसक कार्यवाही को तुरंत बंद कर रणनीतिक वार्ता करना चाहिये। चीन और रूस ने इस दौरान ईरान के परमाणु मुद्दे पर भी बात की।(रूपा)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040