Web  hindi.cri.cn
रंगीन क्वी चोउ की यात्रा
2012-05-08 19:42:34

कुछ ही समय पहले , क्वी चोउ प्रांत में पर्यटन सप्ताह मनाने के दौरान, इस प्रांत के विभिन्न भागों से आई पर्यटन कंपनियों ने पर्यटन क्षेत्र और पर्यटन संसाधन के बारे में देश के विभिन्न स्थानों से आए पर्यटकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पर्यटन सप्ताह मेले में क्वी चोउ प्रांत के आन शुन के मंडप के सामने दो स्थानीय ऑपेरा कलाकारों ने बहुत सारे दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। उन लोगों के पहनाव को लोगों के द्वारा एक विशेष नाम भी दिया गया। इसे देखकर पर्यटकों का कहना है

यहां हम ने अलग संस्कृति महसूस की है। यहां की दृश्य बहुत सुंदर है, जो बहुत आश्चर्य है।

अगर क्वीचोउ की बात करते हैं तो यहाँ पर लोगों को सबसे ज्यादा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती है। इसके अलावा क्वी चोउ प्रांत के अल्पसंख्यक जातियों के लोगों के विशेष रहन-सहन और रीति रिवाज भी लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। क्वी चोउ प्रांत के लोक गीतों के प्रदर्शन ने न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय लोगों को भी क्वी चोउ प्रांत की सैर करने के लिए प्रेरित किया है। क्वी चोउ अब ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040