वसंत त्योहार यानी चीनी नया साल चीन का प्रमुख प्राचीन और पारंपरिक त्योहार है। इस त्योहार का इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है। विशाल भौगोलिक विशेषता के कारण विभिन्न स्थलों पर इस त्योहार के मनाने के रिवाज भी भिन्न-भिन्न हैं। आज के इस कार्यक्रम में हम आपको फू चिएन प्रांत के एक दंपति के पारंपरिक तरीके से इस त्योहार को मनाने के अनुभव के बारे में बताएंगे।
दंपति में से पत्नी का नाम लान यु छिंग है, जो एक साधारण ग्रामीण महिला है, उन का बेटा श्या मन शहर में नौकरी करता है, इसलिए वे श्या मन में भी रहती है। अपने जीवन के बारे में उन्होंने बताया कि वास्तव में हमलोगों ने श्या मन में अपना मकान भी खरीद लिया है। आमतौर पर हम सभी लोग श्या मन में ही रहते हैं। लेकिन हरेक साल नया साल मनाने के लिए हमलोग पुराने घर वापस आते हैं, इससे नया साल मनाने के माहौल का पता चलता है। नया साल मनाने की बातें छिड़ जाने पर उन्हों ने यही कहा और उन का परिवार वसंत त्योहार मनाने के लिए अपने गांव वापस लौटना पसंद करता है।
लान यु छिंग का परिवार लुंग हाय शहर के लुंग चियाओ गांव में रहता है। परिवार में सबसे वृद्ध उनकी सास है तो सबसे छोटा उनका पोता। उनका बेटा श्या मन में काम करता है, बड़ी बेटी युन नान प्रांत में व्यवसाय करती है तो छोटी बेटी श्या मन में विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है। प्रत्येक साल नया साल के अवसर पर, सभी लोग कितने ही व्यस्त क्यों न हों, वापस गांव आकर इस त्योहार की खुशियां मनाते हैं।