बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 12 दिसंबर को ढाका में चीनी जन मुक्ति सेना के डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मा श्याओ थेन के नेतृत्व वाले चीनी सैन्य प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
हसीना ने कहा कि बंग्लादेश व चीन के बीच मैत्री का लंबा इतिहास है। दोनों देशों की जनता की गहरी भावना है। लंबे अरसे से चीन ने आर्थिक व सामाजिक विकास में बंग्लादेश को बहुत सहायता दी है। रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग में उल्लेखनीय उलब्धियां हासिल हुईं, जिस पर बंगलादेश चीन का आभारी है। बंग्लादेश चीन के साथ संबंधों पर बहुत ध्यान देता है और चीन को बंग्लादेश का एक महत्वपूर्ण विकास साझेदार मानता है। बंग्लादेश चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने और दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने को तैयार है।
मा श्याओ थेन ने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद राजनीति, अर्थतंत्र, सैन्य, संस्कृति, शिक्षा, कृषि आदि क्षेत्रों में बंग्लादेश व चीन के सहयोग में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। वर्ष 2010 में दोनों पक्षों ने और घनिष्ठ व्यापक साझेदारी संबंध स्थापना व विकास करने की घोषणा की, जो दोनों देशों के संबंध के एक नये ऐतिहासिक दौर में प्रवेश करने का द्योतक है। चीन अहम अंतरराष्ट्रीय मामलों में चीन को मूल्यवान समर्थन देने पर बंग्लादेश का आभारी है। चीन बंग्लादेश के साथ एक दूसरे का साथ देने, आर्थिक व सामाजिक विकास और क्षेत्रीय समृद्धि व स्थिरता बढ़ाने को तैयार है।
(मीनू)