06 छांग-अ की चांद की ओर उड़ान

2017-09-12 20:50:07 CRI

点击图片进入下一页
06  छांग-अ की चांद की ओर उड़ान

चीनी गायक ली यूकांग का गीत“छांग-अ की चाँद की ओर उड़ान”

कहानी सुनने के बाद अब हम आप को“छांग-अ की चाँद की ओर उड़ान”नामक एक चीनी गीत सुनवाते हैं। इस गाने के गायक हैं ली यूकांग। ली यूकांग की आवाज़ की एक बड़ी विशेषता है। वह महिला और पुरुष दोनों की आवाज़ में गाने में निपुण हैं। पुरुष की आवाज़ में उनका गाना काफी भारी-भरकम जैसा लगता है जबकि महिला की आवाज़ में उनका गीत बहुत ही मीठा प्रतीत होता है। कभी कभार वह अपने प्रदर्शन में महिला और पुरुष दोनों की आवाज़ में गीत गाते हैं। अगर लोग उन्हें ना देखें और केवल उनकी आवाज़ ही सुने, तो लगेगा कि एक महिला और एक पुरुष दोनों एक साथ गाना गा रहे हैं। तो चलिए ली यूकांग द्वारा गाया गया“छांग-अ के चाँद की ओर उड़ान”गीत का मज़ा लेते हैं।

गीत के बोल कुछ इस प्रकार है

हवा के साथ छांग अ

उड़ रही है चाँद की ओर

चाँद में महल है आलिशान बहुत

आता है क्वेह्वा फूल का

याद सता रही है पति की, है वो इतनी अकेली

आंखों में आंसू है

देख रही है नीचे की ओर

कामना है मेरा प्रेमी भी

उड़ते हुए आ जाए स्वर्ग लोक वापिस

 

रेडियो प्रोग्राम