Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी-भारतीय दंपति का खुशहाल जीवन
2014-09-10 13:20:12 cri


सीमा पार शादी वर्तमान की दुनिया में शायद एक अजीब बात नहीं है। लेकिन विभिन्न संस्कृति, धार्मिक विश्वास व जीवन शैली के कारण हर सीमा पार शादी के पीछे बहुत कहानियां छिपी हुई हैं। आज के कार्यक्रम में हम आप लोगों को एक चीन-भारत दंपति के परिवार के बारे में बताएंगे और चीन में उनके खुशहाल जीवन को देखेंगे।

अर्देंदु घोष लगभग दस साल पहले भारत से चीन आये। इसके बाद उन्होंने चीन में जीवन बिताना शुरू किया। अब वे चीनीफार्मास्युटिकल ग्रुप में अंतर्राष्ट्रीय बिक्री विभाग के वरिष्ठ मेनेजर हैं। उनकी पत्नी तिंग ई एक गृहणी हैं। घर की बड़ी छोटी बातें वे संभालती हैं। उनका एक बेटा व एक बेटी है। बेटे का नाम तिंग य्वेए फंग है, जो जूनियरमीडिल स्कूल में पहले साल का छात्र है, और बेटी का नाम मोली है, जो प्राइमरी स्कूल में दूसरे साल की छात्रा है।

भारत और चीन के बीच न सिर्फ़ भाषा, भोजन व पोशाक भिन्न-भिन्न है, यहां तक कि धार्मिक विश्वास, जीवन शैली आदि भी बिल्कुल अलग है। इसलिये चीन पहुंचने पर अर्देंदु को बहुत मुश्किलें पेश आई।

1 2 3 4 5 6
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040