Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन की रोजगार स्थिति स्थिर , 5 वर्षों तक शहरों और कस्बों में नए रोजगार की संख्या हर वर्ष 1 करोड़ 30 लाख से अधिक
2017-08-21 10:52:55 cri

 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 वर्षों में पूरे देश में कर्मचारियों की संख्या सतत् रूप से बढ़ रही है। शहरों और कस्बों में कर्मचारियों की संख्या वर्ष 2012 के अंत की 37 करोड़ 10 लाख से बढ़कर वर्ष 2016 की 41 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गई, जो हर वर्ष 1 करोड़ 8 लाख 20 हजार की बढ़ोतरी हो रही थी। 5 वर्षों में शहरों और कस्बों में नए रोजगारों की औसत वार्षिक संख्या 1 करोड़ 30 लाख से भी अधिक रही। शहरों और कस्बों में पंजीकृत की गई बेरोजगारी की दर 4.1 प्रतिशत से भी कम है।

चीन के राष्ट्रीय मानव संसाधन व सामाजिक गारंटी मंत्रालय के प्रवक्ता लू आई होंग ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के साथ रोजगार की संरचना भी सुधार की गई।

उन्होंने कहा कि तीन उद्योग की संरचना में रोजगार के ढांचे में बदलाव आने की बेहतर स्थिति रही है। सेवा उद्योग की वृद्धि दर बहुत तेज़ है। तीन उद्योग में रोजगार की संख्या 43.5 प्रतिशत रही। यह एक बहुत अच्छा ऐतिहासिक बदलाव है। शहरी और ग्रामीण रोजगार के ढांचे में मौलिक परिवर्तन आया है। शहरों और कस्बों में कार्यरत व्यक्तियों का अनुपात बढ़ रहा है, गैर सार्वजनिक अर्थव्यवस्था शहरों और कस्बों में रोजगार का मुख्य स्रोत बन गया है। क्षेत्रीय रोजगार का ढांचा अधिक समुचित है, कर्मचारियों की क्षमता भी उन्नत की गई है।

1  2  3  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040