Thursday   Jul 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
 चार ऋतु द्वीप नामक लक्जरी ट्रेन मार्ग खोला गया
2017-07-20 16:19:33 cri

 

      त्योहार के मौके पर लोग रेल गाड़ी से यात्रा करते हैं। कुछ समय पहले ईस्ट जापानी रेलवे कंपनी ने चार ऋतु द्वीप नामक लक्जरी ट्रेन मार्ग खोला, जिस का मकसद यात्रियों को लक्जरी ट्रेन यात्रा का अनुभव देना है। इस की रेल टिकट भी सस्ती नहीं है, जो कम से कम करीब 2900 अमेरिकी डॉलर की ज़रूरत है। अरे, इतनी महंगी रेल गाड़ी पर सवार करने का क्या अनुभव होता है?

  रिपोर्ट के अनुसार चार ऋतु द्वीप रेल जापान के तोक्यो व होक्काइडो के बीच आती जाती है। रेल गाड़ी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों से जापानी परम्परागत कला द्वारा बनायी जाती है। रेल गाड़ी के अनेक ग्लास कम्पार्टमेंट हैं। यात्री रास्ते में सुन्दर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। जबकि रेल गाड़ी के रेस्तरां डिब्बे पर सभी व्यंजन मिशेलिन तारांकित महाराज द्वारा बनाया जाता है।

1  2  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040