Thursday   Jul 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
महिला शांति रक्षक सैन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण पेइचिंग में समाप्त
2017-07-11 16:02:31 cri

इस बार के संयुक्त राष्ट्र महिला शांति रक्षक सैन्य अधिकारियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण दो हफ्ते चला। 26 देशों से आयी 40 महिला सैन्य अधिकारियों ने इस में भाग लिया। प्रशिक्षण का लक्ष्य था महिला व बाल के अधिकारों व हितों की रक्षा, संघर्ष में यौन हिंसा के शिकार की सहायता आदि पक्षों में महिला शांति रक्षक सैन्य अधिकारियों की क्षमता को उन्नत करना। चीनी रक्षा मंत्रालय के शांति रक्षा मामला कार्यालय के उपाध्यक्ष कर्नल नान निंग ने कहा कि,इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्राप्त उपलब्धि है। जो संयुक्त राष्ट्र संघ व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मांग से मेल खाता है। साथ ही वह शांति रक्षा के क्षेत्र में लैंगिक समानता को मजबूत करने और शांति रक्षा के प्रशिक्षण कार्य के लिये ज्यादा योगदान देने वाला एक ठोस कदम है।

1  2  3  4  5  6  7  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040