Web  hindi.cri.cn
    चीन की तीन मशहूर गुफ़ाएं
    2017-07-03 09:43:08 cri
    लगभग ईसापूर्व पहली शताब्दी में बौद्ध धर्म प्राचीन भारत से चीन में आया। दक्षिणी व उत्तरी राज्य काल शुरू होने के बाद शासकों ने बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए कुछ स्थानों की पहाड़ी चट्टानों पर गुफ़ाएं खुदवायीं। स्वेई व थांग राजवंशों के काल में गुफ़ा कला में बड़ा विकास हुआ था। उस समय शान शी प्रांत के ता थुंग की युन गांग गुफ़ा, ह नान प्रांत के ल्वो यांग की लुंग मन गुफ़ा एवं गान सू प्रांत के त्वुन ह्वांग की मो गाओ गुफ़ा सब से प्रसिद्ध थीं। उपरोक्त तीन गुफ़ा समूहों में सभी सब से बड़ी गुफ़ाएं इसी काल में खोदी गयी थीं। ये गुफ़ाएं प्रचुर व विविध रंगीन बौद्ध धर्म के भित्ति चित्रों एवं बौद्ध प्रतिमाओं की मौजूदगी के चलते विश्वविख्यात थीं, जो कला निधि का खजाना माना जाता है।

    शान शी प्रांत की युन गांग गुफ़ा उत्तरी वेई राज्य की बौद्ध कला में सब से नामी थी। वह पहाड़ पर खड़ी चट्टानों पर खुदवायी गयी, पूरा गुफा समूह चट्टानों पर 1000 मीटर लम्बाई पर पंक्तिबद्ध था। गुफ़ाओं में हज़ारों बड़ी व छोटी बौद्ध प्रतिमाएं विराजमान थीं, जिन में से सब से बड़ी बौद्ध प्रतिमा की ऊंचाई 17 मीटर तक पहुंची थी।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040