चीन की परिवहन निर्माण कंपनी के अधीन चीन हार्बर कोलंबो बंदरगाह शहर कंपनी इस परियोजना का पूंजी निवेश और विकास करती है। सूत्रों के अनुसार इस कंपनी की इच्छा है कि दक्षिण एशिया के लिए एक विश्व स्तरीय शहर का निर्माण किया जाए। बंदरगाह शहर परियोजना कंपनी के महाप्रबंधक च्यांग होलियांग ने कहा कि इस परियोजना से कोलंबो के पर्यटन केंद्र की एकमात्र भूमिका बदलेगी।
उन्होंने कहा कि पहला, इस परियोजना से कोलंबो का प्रचार किया जाएगा, जो श्रीलंका को महासागर नौवहन, लॉजिस्टिक्स, वित्तीय केंद के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा वर्तमान सीबीआरई के अनुमान के अनुसार बंदरगाह शहर स्थापित होने के बाद कोलंबो की यात्रा करने वाले पर्यटकों का औसत निवास समय 1.2 से 2.7 दिनों तक पहुंचेगा। दूसरा, श्रीलंका की विदेशों में पूंजी निवेश की आकर्षण शक्ति भी बढ़ेगी।
चीन स्थित श्रीलंका के पूर्व राजदूत बर्नार्ड गूनेटिल्लेके ने कहा कि चीन द्वारा प्रस्तुत "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव से कोलंबो बंदरगाह परियोजना का कार्यान्वयन किया जा सकता है। श्रीलंका और पड़ोसी देशों के लिए चीन के इस प्रस्ताव का बड़ा महत्व है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव पेश किया था। श्रीलंका की पूर्व और वर्तमान सरकार इसका पूरी तरह समर्थन करती है। हमारा विचार है कि इस प्रस्ताव से श्रीलंका को अच्छा मौका मिलेगा, जिनमें व्यापारिक मौका, विकास का मौका, रोजगार सृजन और लोगों के बीच आवाजाही का मौका शामिल है।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|