Web  hindi.cri.cn
    चीनी मिट्टी के बर्तन
    2017-06-12 12:47:05 cri

    य्वान राजवंश काल में चीनी मिट्टी बर्तन के निर्माण में तेजी से विकसित हुए च्यांगसी प्रांत के चिंगत्येजन कस्बे को चीन की चीनी मिट्टी बर्तन की राजधानी मानी जाती है। चिंगत्येजन के चीनी मिट्टी बर्तन हल्के और उत्कृष्ट तथा परिष्कृत है। जिन में नीले व सफेद बर्तन①、रंगीन बर्तन②、गहरे नीले व सफेद रंग के बर्तन ③、हल्का अंडाकार बर्तन④ अब दुर्लभ अमोल चीजें माने जाते हैं। मिंग राजवंश के महान समुद्री यात्री जङ ह के नेतृत्व में चीनी नौ बेड़े सात बार दूर दूर समुद्रों को पार कर दक्षिण पूर्व एशिया के विभिन्न देशों और अफ्रीका महाद्वीप में गए और अपने साथ बड़ी संख्या में चीन निर्मित वस्तुएं ले गए थे जिन में बहुत से हरे रंग के चीनी मिट्टी बर्तन शुमार थे।

    परवर्ती कालों में विकसित हुए हुनान प्रांत के लिलिंग, हपै प्रांत के थांगशान, क्वांगतुंग प्रांत के शिवान और शानतुंग प्रांत के जीपो में उत्पादित चीनी मिट्टी के बर्तन अपनी अपनी विशिष्ट पहचान के साथ विश्वविख्यात हैं।

    चीनी मिट्टी के बर्तन दैनिक काम में आते हैं, साथ ही अमूल्य कला कृतियां भी हैं। हान और थांग राजकालों से चीनी मिट्टी के बर्तन बड़ी मात्रा में विदेशों को निर्यात किए जाते रहते हैं और चीनी मिट्टी बर्तन बनाने की तकनीक भी विदेशों में पहुंच गयी।


    1  2  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040