Web  hindi.cri.cn
    चीनी मिट्टी के बर्तन
    2017-06-12 12:47:05 cri

     

    अंग्रेजी में चाइना के दो अर्थ है, चीन देश और चीनी मिट्टी के बर्तन। पाश्चात्य लोगों ने इसलिए बहुत पहले ही चीन को चीनी मिट्टी के बर्तन के साथ जोड़ा था क्योंकि चीनी मिट्टी के बर्तन का आविष्कार चीनियों द्वारा हुआ है। चीनी मिट्टी का आविष्कार मिट्टी बर्तन की तकनीक के आधार पर हुआ है। प्राचीनतम चीनी मिट्टी बर्तन के उत्पादक सांग राजवंश से लेकर अब तक चीन में चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने का इतिहास 3000 से अधिक साल पुराना हो गया है।

    चीनी मिट्टी बर्तन बनाने की तकनीक पूर्वी हान राजवंश काल से बहुत तेजी से विकसित होती गयी। विभिन्न ऐतिहासिक कालों में अपनी अपनी प्रसिद्ध भट्टियां और चीनी मिट्टी बर्तन की विशिष्ट शैलियां प्रकाश में आयीं और परवर्ती राजकाल में आगे विकसित भी हुई थी। थांग राजवंश में चेच्यांग की य्यो भट्टी से उत्पादित गहरे हरे रंग के बर्तन तथा हपै प्रांत की शियन भट्टी से उत्पादित सफेद रंग के बर्तन उच्च कोटि के चीनी मिट्टी के बर्तन है। सोंग राजकाल में हपै प्रांत के तिंग भट्टी के सफेद बर्तन, हनान प्रांत के च्वुन भट्टी के बर्तन तथा चेच्यांग प्रांत के लोंगछ्वान भट्टी के गहरे हरे रंग के बर्तन चीनी मिट्टी बर्तन की अमोल कृति माने जाते हैं। सोंग राजकाल से चीन के गहरे हरे रंग के चीनी मिट्टी बर्तन दूरदूर दुनिया के अनेकों स्थानों में निर्यात किये जाने लगे। वर्तमान तुर्की के इस्तांबूल संग्रहालय में चीन के सोंग, य्वान और मिंग राजवंशों के 1000 से अधिक हरे रंग के चीनी मिट्टी बर्तन देखने को मिलते हैं।

    1  2  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040