Web  hindi.cri.cn
    विदेशों में द्वान वू त्योहार
    2017-05-28 14:32:41 cri

    कोरिया गणराज्य

    दक्षिण कोरिया में कांग लेन में चलने वाला द्वान वू यज्ञ द्वान वू त्योहार के परम्परागत सांस्कृतिक रिवाज को ग्रहण कर विकसित करने के लिए आयोजित समारोह है। कांग लेन का द्वान वू यज्ञ-कर्म डेग्वांग रेंग में देवता की पूजा करने से शुरू होता है। समारोह के दौरान विभिन्न जादू व यज्ञ की विविध रस्मों का आयोजन किया जाता है और रस्सी फांदने और मास्क बनाने आदि के परम्परागत खेलों व अनोखे ओझाई अभिनय, मास्क नृत्य और हास्य-विनोद प्रोग्राम प्रस्तुत किये जाते हैं।

    दक्षिण कोरिया में कांग लेन का द्वान वू यज्ञ बहुत मशहूर है। हर साल के द्वान वू यज्ञ के दौरान कोरिया गणराज्य और विश्व के विभिन्न स्थलों से आए 10 लाख से ज़्यादा दर्शक इस में आते हैं। इसी वजह से यह त्योहार कांग लेन संस्कृति और कोरिया गणराज्य की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बना है। वह एक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है, जिस का उपभोग मानव जाति कर सकता है। वह बाहरी दुनिया के लिए दक्षिण कोरिया की संस्कृति और कांग लेन के रीति-रिवाज को जानने समझने की एक खिड़की बन गयी है।


    1  2  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040