Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
कला प्रदर्शन बाज़ार में प्रयास कर रहे क्रॉस्टॉक नाटकिया
2016-11-17 13:43:07 cri

क्रॉस्टॉक पेश करने की पूर्व स्थिति मुश्किल नहीं है। जो भी लोग क्रॉस्टॉक पसंद करते हैं, वह साथियों के साथ प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके विपरीत, क्रॉस्टॉक पेश करने की पूर्व शर्त कड़ी भी है। क्योंकि जो कार्यक्रम तैयार होते हैं, उनमें सिर्फ़ कुछ अच्छे वाले थिएटरों में पेश किए जा सकते हैं और दर्शकों की प्रशंसा मिल सकते हैं। मंच पर कैसे आकर्षक प्रदर्शन करते हैं, मंच के नीचे कैसे कार्यक्रम बनाने की क्षमता उन्नत करते हैं, यह हरेक नाट्यकर्मी के सामने मौजूद कुंजीभूत मुद्दा है। इसके आधार पर अपनी विशेष शैली स्थापित करना और मुश्किल है। ली यिनफ़ेई ने कहा कि क्रॉस्टॉक ओपेरा की तरह है। मेहनत से मज़बूत आधार बनाना बहुत ज़रूरी है। आधार बनाने का मापदंड होता है, पर विशेष शैली स्थापित करने का कोई नियम नहीं होता। तोंग च्येनछुन इससे सहमत हैं।

"क्रॉस्टॉक मुश्किल है। क्योंकि हमें मंच पर अपना स्वभाव रिहा करना पड़ता है और मंच के नीचे सृजन करना है। जब दोनों नाट्यकर्मी एक साथ कार्यक्रम पेश करते हैं, तो दोनों में समझ और सहयोग लम्बे समय तक अभ्यास के बाद घनिष्ठ बन जाता है। एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह है कि कैसे अपनी शैली स्थापित की जाए। लोग अक्सर हमसे पूछते हैं कि किस तरह के नाट्यकर्मियों को अच्छा कलाकार कहा जा सकता है? ली यिनफ़ेई के जवाब से मैं बिलकुल समहत हूं। उनका जवाब है कि अपनी शैली बनाने वाला कलाकार ही अच्छा नाट्यकर्मी होता है। क्रॉस्टॉक गुरु क्यों हमेशा लोगों की याद में रहते हैं, क्यों आवाज़ सुनकर लोगों को पता चलता है कि ये वही कलाकार हैं, क्योंकि उनकी अपनी विशेष शैली होती है। हम अपनी विशेष शैली स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।"

1 2 3 4 5
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040