निजी घर व्यंजन रेस्टोरेंट होने के नाते खाना विशेष होना अनिवार्य है। हर व्यंजन किन सामग्रियों से बनाया जाता है, किस तरह से पकाया जाता है, थाली में कैसे रखा जाता है, ये सब छी यांग ख़ुद तय करते हैं। रसोईंया छी यांग द्वारा बनाए गए मापदंड और प्रक्रिया के अनुसार खाना बनाते हैं। डिश मौसम के साथ साथ बदलते रहते हैं, ताकि ऋतु के अनुरूप हो सके। ऐसे में नानकुआनलू नंबर 100 रेस्टोरेंट का नाम धीरे धीरे लोगों में प्रसिद्ध बन गया।
"अब तक हर डिश को बनाने का तरीका मैं ख़ुद निर्धारित करता हूं। मेन्यू में क्या बदलाव होता है, खाद्य सामग्रियों को कैसे पकाया जाता है, क्या स्वाद बनाया जाता है, डिश का डिज़ाइन कैसे होता है, मैं एक के बाद एक तय करता हूं। फिर मैं रसोईंयों को इसी तरीके से बनाने को कहता हूं। हमारा मेन्यू ऋतु के अनुसार बदलता रहता है। किस मौसम में कौन सी डिश बनाई जाती है, सब स्वास्थ्य बनाए रखने के उद्देश्य से तय किए जाते हैं।"
त्योहार के समय छी यांग बहुत व्यस्त रहते हैं। उनका फ़ोन निरंतर बजता रहता है, जिनमें अधिकांश फोन रेस्टोरेंट में सीट रिज़र्व कराने के लिए आते हैं। त्योहार की छुट्टियों में दोस्त या परिजन एक साथ मिलकर भोजन करना पसंद करते हैं। रेस्टोरेंट के लिए यह बिक्री बढ़ाने का अच्छा अवसर है। पर छी यांग हमेशा त्योहार के कुछ दिन पहले कर्मचारियों को बोनस और उपहार देकर छुट्टी देते हैं।
"मुझे लगता है कि कर्मचारी ग्राहकों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि रसोईंये की अच्छी मन स्थिति होने पर ही अच्छे से खाना बना सकते हैं, ऐसे में ग्राहक खुश रहेंगे। रेस्टोरेंट में काम करना देखने में मुश्किल नहीं है, लेकिन वास्तव में बहुत थका देने वाल काम होता है। त्योहार, विशेषकर वसंतोत्सव में अगर कर्मचारियों को छुट्टी नहीं देते, तो अगले साल वे कैसे मेहनत से काम करेंगे। मैं और सभी कर्मचारी भाई-बहन की तरह हैं। हम अक्सर एक साथ बैठकर सपने और जीवन योजना की चर्चा करते हैं। उनका सपना सुनकर मैं बहुत प्रभावित हूं, क्योंकि उन्होंने कहा कि उनका सपना यह है कि भविष्य में मेरे साथ मेरा सपना पूरा किया जाए।"
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|