Web  hindi.cri.cn
    `हांगचो शहर के शी हू झील के सांस्कृतिक दूत वू य्वे और फान लीन हान की कहानी
    2016-09-05 08:44:15 cri

    दक्षिण-पूर्वी चीन के हांगचो शहर में मशहूर शी हू झील का सांस्कृतिक दूत शी हू के विश्व सांस्कृतिक अवशेष निगरानी केंद्र के अधीन एक युवा स्वयंसेवक समूह है। इस समूह के सदस्य वू य्वे और फान लीन हान ने शी हू के नए सांस्कृतिक दूत का नेतृत्व करते हुए सीटू यात्रा और शी हू झील के किनारे घूमने की कार्यवाही की। वू य्वे ने वू शान पर्वत का परिचय दिया कि वू शान पर्वत का नाम जटिल है। विभिन्न छोटे-छोटे पर्वत से अनेक नाम पेश किए गए। यहां पर वू कोंग शान पर्वत, च्यी यांग शान पर्वत और य्वून य्यू शान पर्वत जैसे नाम हैं...

    अब तक सीटू यात्रा और शी हू झील के किनारे घूमने की पांचवी कार्यवाही है। हर साल में एक बार यह गतिविधि आयोजित होती है, जो लगातार 5 वर्षों से चली आ रही है। कई सैकड़ों लोग शी हू झील के सांस्कृतिक दूत का काम कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश विश्वविद्यालयों और स्कूलों के छात्र हैं और कुछ फेद कॉलर श्रमिक भी यह काम कर रहे हैं। एक हफ्ते के प्रशिक्षण के बाद वे सांस्कृतिक दूत का काम कर सकते हैं और एक साल तक यह काम करते हैं।

    वू य्वे और फान लीन हान चीन के पश्चिमोत्तर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में चौथे वर्ष के छात्र हैं। पहले वर्ष में उन्होंने चीन के प्राचीन शहर शीआन के विभिन्न संग्रहालयों में गाइड का काम किया। वू य्वे 21 वर्षीय एक लड़का है और हांगचो वासी है। फान लीन हान 24 वर्षीय एक सुन्दर लड़की है और उसका घर हबेई प्रांत का पाओ तिंग शहर में है। समान रुचि की वजह से वे एकदूसरे से प्यार करते हैं। अब वे एक साथ सांस्कृतिक दूत का काम कर रहे हैं। फान लीन हान ने कहा कि हम दोनों इतिहास विभाग के छात्र हैं। हमें संग्रहालय में जाना पसंद है। पहले वर्ष में हमने एकसाथ शानशी प्रांत के ऐतिहासिक संग्रहालय में गाइड का काम किया। इसके बाद एक दूसरे को और अच्छे से समझने लगे। हम एकदूसरे को बहुत प्यार करते हैं। हमारी संकल्पना बराबर है। अगर हम बाहर यात्रा करते हैं, तो जरूर सांस्कृतिक विरासत वाले क्षेत्र का चुनाव करते हैं। इसलिए हम अकसर एक साथ बाहर घूमते हैं।

    छुट्टियों में वे बाहर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक विरासत की यात्रा करते हैं। पिछले 3 वर्षों में उन्होंने चीन के अनेक क्षेत्रों की यात्रा की। वे अकसर कुछ छोटे जगहों की यात्रा करते हैं, क्योंकि कुछ अज्ञात सूचीबद्ध इमारत इस तरह के जगहों में स्थित हैं।

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040