Wednesday   may 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में पर्यावरण संरक्षण कंपनी के संस्थापक क माओश्यू
2016-08-02 14:25:27 cri

28 जनवरी 2016 को छिंगताओ छिंग ख़ पर्यावरण संरक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड औपचारिक रूप से पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर के क्षेत्रीय शेयर बाज़ार में दर्ज हुई। यह कंपनी मुख्यतः औद्योगिक प्रदूषित जल के निपटारे का व्यापार करती है, जिसकी सालाना व्यापार राशि एक करोड़ चीनी युआन के आसपास है। छः वर्षों में छिंग ख़ कंपनी ने इतनी बड़ी प्रगति की है, जो इस कंपनी के संस्थापक क माओश्यू और उनके दल के प्रयास पर निर्भर है।

वर्ष 2009 में क माओश्यू छिंगताओ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पर्यावरण इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे। पढ़ने के साथ साथ उन्होंने औद्योगिक प्रदूषित जल का निपटारा करने वाली कंपनी खोलने की तैयारी शुरू की। उनकी योजना का छिंगताओ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बड़ा समर्थन किया और कंपनी का नाम छिंग ख़ पर्यावरण संरक्षण रखा गया। वर्ष 2010 में विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद क माओश्यू ने शीघ्र ही कंपनी का संचालन शुरू नहीं किया। इसके बजाय वे जापान पूंजी वाली एक कंपनी में काम करने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में न सिर्फ़ इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ रिश्ता स्थापित हो सकता है, बल्कि अनुभव भी मिलते हैं।

"मुझे लगता था कि उस समय ख़ुद का उद्यम शुरू करने के लिए मैं परिपक्व नहीं था। मैं और ज़्यादा सीखना चाहता था। इसलिए मैं पर्यावरण संरक्षण का व्यापार करने वाली एक जापानी उद्यम में शामिल हुआ। दिन में मैं काम करता था और शाम को कंपनी खोलने की तैयारी करता था, जैसे कि वेबसाइट पर प्रचार करना। शुरुआती दिनों में हमें ऑर्डर भी मिलते थे। मुझे याद है कि कंपनी खुलने के पहले वर्ष में ही हमने 1 लाख 40 हज़ार युआन का ऑर्डर पूरा किया था। वर्ष 2011 में बाज़ार में मांग बढ़ने लगी और इसके साथ ही हमने प्रचार पर ध्यान दिया। ऑर्डर तेज़ी से बढ़ने लगे। इसलिए उस वर्ष मार्च में मैंने जापानी कंपनी में काम करना छोड़ दिया और पूरे दिल से छिंग ख़ कंपनी का व्यापार शुरू किया।"

वर्ष 2010 से 2015 तक छिंग ख़ कंपनी का व्यापार 1 लाख 40 हज़ार युआन से बढ़कर 70 से 80 खरब युआन तक जा पहुंचा है। क माओश्यू और उनका 11 सदस्य वाला दल प्रदूषित जल के निपटारे के क्षेत्र में तेज़ी से विकसित करते थे। हालांकि बराबर कंपनियां क्रमशः पैदा हुईं, लेकिन व्यावसायिकता पर निर्भर रहकर क माओश्यू के दल ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखी। सटीक गणना, उचित डिज़ाइन और स्वनिर्माण वाले उपकरण की गुणवत्ता लगातार बाज़ार में पहले स्थान पर रही। अपनी श्रेष्ठता की चर्चा में क माओश्यू ने गौरव के साथ कहाः

"हमारे दल के सभी सदस्यों की मशीनरी और पर्यावरण इंजीनियरिंग के अध्ययन की पृष्ठभूमि है। इसके अलावा, हमें छिंगताओ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का समर्थन मिला है। अब विश्वविद्यालय में 3 करोड़ युआन के मूल्य वाले प्रयोगशाला उपकरण मौजूद हैं। हम इनके ज़रिए पानी के नमूने का पूरी तरह विश्लेषण कर सकते हैं। पानी में कौन कौन से रसायन मौजूद हैं, कितने प्रदूषित तत्व शामिल हैं, इन सबका पता लगाने के बाद हम उचित समाधान कर सकते हैं। बाकी 99 प्रतिशत से अधिक उद्यमों को इतनी अच्छी स्थिति नहीं मिल पाती।"

1 2
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040