Web  hindi.cri.cn
    विश्व के विभिन्न देशों की राजधानियों के विभिन्न फार्मूले
    2016-06-30 09:13:40 cri

    चीन की राजधानी पेइचिंग है, जो चीन का राजनीतिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक केंद्र है, साथ ही पेइचिंग चीन की अंतर्राष्ट्रीय आवाजाही का केंद्र और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी का कार्यालय स्थल भी है। 2015 के अंत तक पेइचिंग में निश्चित आबादी 2 करोड़ 17 लाख 5 हजार है और यह संख्या बढ़ती रहती है। अब पेइचिंग में ट्रैफिक जाम होना आम बात है। इसके मद्देनजर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने "पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई तीन स्थलों के साझा विकास"की रणनीति पेश की। 27 मई 2016 को चीन सरकार ने पेइचिंग के उपनगर थुंगचो को पेइचिंग का दूसरा केंद्र बनने का निर्णय लिया, ताकि पेइचिंग के मुख्य शहर का दबाव कम किया जा सके और पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई का साझा विकास हो सके।

    तो राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय आवाजाही का केंद्र पेइचिंग के अलावा विश्व में और कुछ अन्य राजधानियों के फार्मूले भी हैं।

    सबसे पहले अमेरिका का उदाहरण लेते हैं। हम सब जानते हैं कि वाशिंगटन डीसी अमेरिका की राजधानी है। अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन की याद में अमेरिका सरकार ने राजधानी को वाशिंगटन नाम दिया। साथ ही 1492 में अमेरिका की खोज करने वाले कोलम्बिया की स्मृति में राजधानी में कोलम्बिया विशेष क्षेत्र भी स्थापित किया गया। आम तौर पर वाशिंगटन शहर अमेरिका सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र है, जबकि कोलम्बिया विशेष क्षेत्र आम तौर पर नागरिकों का निवास स्थान माना जाता है।

    1789 में अमेरिका सरकार की औपचारिक स्थापना हुई। जब कांग्रेस ने न्यूयार्क में प्रथम बैठक बुलायी, तो राजधानी चुनने पर झगड़ा हुआ। दक्षिणी व उत्तरी क्षेत्र के सांसद राजधानी को अपने स्थल में रखना चाहते थे। उत्तरी भाग के सांसद चाहते थे कि राजधानी न्यूयार्क में रखी जाए, जबकि दक्षिणी भाग के सांसद चाहते थे कि दक्षिणी हिस्से में हो। अंततः दोनों पक्षों ने रियायत दी कि अमेरिका दक्षिणी व उत्तरी भाग की प्राकृतिक रेखांकन लाईन, यानी वर्जीनिया और मैरीलैंड स्टेट की कुछ भूमि पर एक नये शहर का निर्माण करेगा और अमेरिका की राजधानी बनेगी। वाशिंगटन डीसी विशेष क्षेत्र का प्रशासन अब अमेरिकी कांग्रेस द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है और अमेरिका के किसी भी स्टेट के कब्जे में नहीं है।

    वाशिंगटन डीसी विशेष क्षेत्र का क्षेत्रफल 178 वर्ग किलोमीटर है और अमेरिका में एक छोटा शहर माना जाता है। उसके पास केवल देश की राजधानी के राजनीतिक केंद्र की क्षमता है, जो न्यूयार्क, शिकागो और लॉस एंजल्स आदि बड़े शहरों की तुलना नहीं कर पाता है। वाशिंगटन डीसी विशेष क्षेत्र का अपना हवाई अड्डा भी नहीं है। वाशिंगटन में जो तीन हवाई अड्डे हैं, वे वाशिंगटन डीसी के विशेष क्षेत्र में नहीं हैं।

    अब हम दक्षिण अफ्रीका गणराज्य को लेते हैं। दक्षिण अफ्रीका अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित है, जिसे "इंद्रधनुष का राज" सुप्रसिद्ध है।

    दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स देशों के पांच देशों में से एक है, जो अफ्रीका की सबसे विकसित आर्थिक इकाई है। दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां हैं। प्रशासनिक राजधानी यानी केंद्र सरकार ट्सवाने है, जिसे 2005 से पहले "प्रिटोरिया" कहा जाता था। विधान राजधानी यानी संसद स्थल केपटाउन और न्यायिक राजधानी यानी सर्वोच्च उदालय का स्थल ब्लोमफोंटेन है। वह विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियां हैं।

    दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां क्यों हैं? यह दक्षिण अफ्रीका के इतिहास से संबंधित है। कहा जाता है कि पहले यहां चार गणराज्य थे, जिनकी राजधानियां केपटाउन , डरबन, प्रिटोरिया और ब्लोमफोंटेन थी। 1910 में ब्रिटेन ने चार गणराज्यों को मिलाकर दक्षिण अफ्रीकी संघ गठित किया। लेकिन संघ की राजधानी तय करते समय चारों गणराज्यों ने एक दूसरे को रियायत नहीं दी। वार्ता के बाद अंत में यह सहमति बनी कि प्रशासनित राजधानी प्रिटोरिया को, विधान राजधानी को केपटाउन को और न्यायिक राजधानी ब्लोमफोंटेन को निश्चित किया गया। जबकि डरबन एक श्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह होने की वजह से वाणिज्य क्षेत्र में बड़ा लाभ मिला है।

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040