Web  hindi.cri.cn
    विश्व के विभिन्न देशों की राजधानियों के विभिन्न फार्मूले
    2016-06-30 09:13:40 cri

    अब दक्षिण अमेरिका के बारे में बात करते हैं।

    दक्षिण अमेरिका का ब्राजील क्षेत्र का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल विश्व के पांचवें स्थान पर है। साथ ही ब्राजील "फुटबॉल का राज्य" भी माना जाता है। ब्राजील ब्रिक्स पाँच देशों में से एक है और दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी आर्थिक इकाई है, साथ ही विश्व की सातवीं आर्थिक इकाई है। 1500 में पुर्तगाल के नाविक पेड्रो काब्रल ने ब्राजील पहुंचकर यहां पुर्तगाल के नियंत्रण की घोषणा की। चूंकि पुर्तगाल ने ब्राजील में कब्जा लाल लकड़ी यानी ब्राजील काटने के काम से शुरू किया, इसलिए ब्राजील धीरे धीरे इस देश का नाम पड़ गया।

    ब्राजील की राजधानी ब्राजिलिया देश का चौथा शहर है। 1956 में भीतरी इलाके के विकास को तेज करने और देश की रणनीति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति ने राजधानी को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। 1957 में तीन साल बाद ज्यादा निर्माण करने के लिए एक आधुनिक शहर ब्राजिलिया ब्राजिल में निर्मित किया गया। 1960 में ब्राजिल की राजधानी रियो डी जनेरियो से ब्राजिलिया पहुंचायी गयी।

    रियो डी जनेरियो का अर्थ है जनवरी माह की नदी। 1763 से 1960 तक वह ब्राजील की राजधानी रही । अब यहां कई संघीय सरकारी संस्थाएं और सोशल संगठनों व कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं, इसलिए इसे ब्राजील की दूसरी राजधानी भी कहा जाता है।

    विश्व में और कुछ देशों ने राजधानियों का स्थानांतरण करने की योजना बनायी है, जिनमें दक्षिण कोरिया शामिल है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल 1948 से देश की राजधानी रही है। सोल में देश की आधी आबादी और 70 प्रतिशत की आर्थिक शक्ति उपलब्ध हैं। वह गंभीर रूप से अन्य स्थलों के विकास को रोकता है। साथ ही सोल अस्थायी सैन्य सीमा से बहुत नजदीक है, इसलिए सुरक्षा धमकी भी बनी रहती है। इसलिए दक्षिण कोरिया की सरकार ने राजधानी को योन्गी ले जाने की योजना बनायी। बाद में राजधानी का नाम सेजोंग शहर दिया गया है।

    उधर मलेशिया ने भी नये प्रशासनिक केंद्र का निर्माण किया, जिसका नाम है बुटेरा चाया (Butera Jaya), जो मलेशिया के क्वालालंपुर शहर और क्वालालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच में स्थित है। क्वालालंपुर के विभिन्न क्षेत्रों के दबाव को कम करने के लिए पुरानी राजधानी क्वालालंपुर की प्रशासनिक केंद्र की क्षमता को विभाजित करके बुटेरा चाया रखाया गया है। बाद में क्वालालंपुर मलेशिया का प्रमुख वाणिज्य व बैंकिंग केंद्र विकसित किया जाएगा।

    दक्षिण कोरिया व मलेशिया के अलावा ईरान के कांग्रेस ने भी 2013 में राजधानी को स्थानांतरित करने का मसौदा पारित किया। अब नयी राजधानी के स्थल का चुनाव हो रहा है।


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040