ह्वेन त्सांग मठ
2016-06-20 15:59:24 cri
वर्ष 1942 में नानचिंग शहर के युहुआथाई स्थित महा पाओअन मठ के एक स्तूप के अवशेष में से एक पत्थर-बक्सा निकाला गया, जिसमें महाभिक्षु ह्वेन त्सांग की खोपड़ी का अवशेष मिला था, साथ ही इस शरीरांक को नानचिंग में दफ़नाये जाने का कारण भी रिकॉर्ड किया गया है। वर्ष 1943 के शुरु में च्युह्वा पर्वत पर एक ईंट का पगोडा स्थापित किया गया, जिसमें महाभिक्षु ह्वेन त्सांग के इस शरीरांक की पूजा की जाती है। इसे सान त्सांग पगोडा नाम दिया गया। वर्ष 2003 में नानचिंग शहर की श्वानवू जिले की सरकार ने मठ का पुर्ननिर्माण किया, जिसका नाम ह्वेन त्सांग मठ रखा गया।