छिनह्वाई नदी
2016-06-20 15:57:22 cri
छिनह्वाई नदी प्राचीन नानचिंग की संस्कृति का उद्गम स्थल है, जो चीन के इतिहास में बहुत सुप्रसिद्ध है। इसे"चीन में पहली ऐतिहासिक सांस्कृतिक नदी"माना जाता है। हज़ारों वर्ष के विकास के चलते ये नदी क्षेत्र नानचिंग शहर का सबसे समृद्ध जगह बन चुका है। कई उच्च पदाधिकारी और धनी लोगों का परिवार नदी के टोनों तटों पर बसा हुआ है। छिनह्वाई नदी क्षेत्र में कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां ऐतिहासिक कथाएं, प्रेम कहानियां पैदा होती थीं।