नानचिंग में स्थित कंफ्यूशियस मठ
2016-06-20 15:45:52 cri
यह बड़े पैमान वाले चीनी प्राचीन वास्तु-निर्माण का समूह है, जहां कंफ्युशियस की पूजा की जाती है। इस मठ की शैली मिंग और छिंग राजवंश के वास्तु निर्माण की है। हर साल वसंत त्योहार से लालटेन त्योहार तक (चीनी पंचाग के अनुसार साल के शुरू में पहले दिन से 15वें दिन तक) कंफ्यूशियस मठ में लालटेन मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें नानचिंग क्षेत्र के विशेष रीति रिवाज़ दिखाए जाते हैं। लंबे समय में कंफ्युशियस मठ दक्षिणी चीन में छिंगह्वाई संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन चुका है।