Web  hindi.cri.cn
    क्वांगचो
    2016-06-19 19:29:01 cri

    क्वांगचो क्वांगतुंग विशेष भोजन और खरीद-फरोख्त का स्वर्ग माना जाता है। वह पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों का संगम है इसके साथ ही इतिहास और आधुनिकता को एक साथ लेकर चलने वाला दक्षिणी चीन का पहला शहर भी है। चीन में सबसे पहले खोले गए व्यापारिक बन्दरगाह होने के नाते क्वांगचो में शुरू से ही व्यापार का अच्छा माहौल बना रहा है। यह भी इस शहर के लगातार तेजी से आगे बढ़ने का एक कारण है।

    क्वांगचो का धार्मिक इतिहास भी बहुत पुराना है। बौद्ध धर्म, ताओ पंथ, इस्लाम धर्म, ईसाई और कैथोलिक जैसे विश्व के 5 प्रमुख धर्म यहां पाए जाते हैं। विशेष तौर पर इस शहर के पुराने क्षेत्र के केंद्र में एक सड़क पर इन पांचों धर्मों के 10 प्रमुख प्रार्थना-घर मौजूद हैं, जो बड़ी संख्या में धर्मानुयाईयों और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन तीर्थ-स्थलों से धार्मिक संस्कृतियों के क्वांगचो की संस्कृति से मेल-जोल का इतिहास देखा जाता है।

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040