Web  hindi.cri.cn
    छंग तु में भीमकाय पांडा
    2016-06-19 19:03:03 cri

    भीमकाय पांडा पृथ्वी में करीब 80 लाख वर्षों से रहता आ रहा है। इसे जीवित जीवाश्म और चीन का राष्ट्रीय खजाना माना जाता है। वह वैश्विक प्रकृति-कोष का दूत भी नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वह विश्व जैव-विविधता में संरक्षण प्राप्त एक प्रमुख जीव भी है।

    छंग तु में भीमकाय पांडा का प्रजनन केंद्र चीन सरकार द्वारा लागू की जाने वाली भीमकाय पांडा जैसे विलुप्त वन्यजीवों के स्थानांतरण वाले स्थानों के संरक्षण की परियोजना के अनुसंधान-केन्द्रों में से एक है। विश्वविख्यात इस केंद्र में भीमकाय पांडा के प्रजनन, संरक्षण, संबंधित शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति की शोध-संस्थाएं भी मौजूद हैं।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040