Web  hindi.cri.cn
    लम्बी दीवार
    2016-06-19 18:58:42 cri

    लम्बी दीवार चीन के प्राचीन काल में सैन्य प्रतिरक्षात्मक परियोजना थी। इसका निर्माण शी चोउ काल यानी ईसा पूर्व 1046 से ईसा पूर्व 771 के समय में शुरू हुआ। वसंत-शरद और युद्धरत काल यानी ईसा पूर्व 770 से ईसा पूर्व 221 तक के समय में विभिन्न राज्यों के बीच प्रायः युद्ध हुआ होता था। अपने राज्य की रक्षा के लिए लम्बी दीवार का निर्माण जोरों पर था। छिन राज्य ने दूसरे छह राज्यों को हराकर एक एकीकरण राजवंश स्थापिक किया। छिन राजवंश के पहले सम्राट छिन शह्वांग (ईसा पूर्व 259 से ईसा पूर्व 210 तक) युद्धरत काल में निर्मित लम्बी दीवार को जोड़ने और जीर्णोद्धार करने लगा। मिंग राजवंश (1368-1644) लम्बी दीवार का निर्माण करने वाला अंतिम वंश था।

    लम्बी दीवार मुख्य तौर पर हपेई प्रांत, पेइचिंग और थ्येनचिन शहर, शानशी और कानसू प्रांत और शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश समेत 15 प्रांतों, शहरों और स्वायत्त प्रदेशों में फैला हुआ है। मिंग राजवंश में इसकी लम्बाई 8851.8 किलोमीटर की थी। छिन राजवंश में निर्मित लम्बी दीवार को मिलाकर इसकी कुल लम्बाई 21 हज़ार किलोमीटर है।

     


    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040