Web  hindi.cri.cn
    लम्बी दीवार और मङच्यांग न्यु की कहानी
    2016-06-19 18:55:21 cri

    चीन में"मङ च्यांगन्यु और लम्बी दीवार"शीर्षक वाली कहानी प्रचलित है। यह चीनी हान जाति की चार लोक प्रेम कहानियों में से एक है। कहानी हपेइ प्रांत स्थित लम्बी दीवार की तलहटी में पैदा हुई थी।

    कहते हैं कि छिन राजवंश के सम्राट छिन शह्वांग ने लम्बी दीवार के निर्माण का आदेश दिया था। अनगिनत लोगों को विवश होकर इसके निर्माण के लिए काम करना पड़ता था। फ़ान शील्यांग और मंङ च्यांगन्यु की शादी हुई। इसके तीन दिनों बाद पति फ़ान शील्यांग को विवश होकर लम्बी दीवार के निर्माण के लिए घर से चले जाना पड़ा। भुखमरी और भारी परिश्रम की वजह से उसका देहांत हो गया और उसका शव लम्बी दीवार के नीचे दफ़नाया गया। पत्नी मङ च्यांगन्यु पीठ पर सर्दी-भेदी वस्त्र लादते हुए भारी कठिनाईयों को दूर कर पति की खोज के लिए लम्बी दीवार पर आई। लम्बी दीवार पहुंचते ही उसे पति के देहांत की सूचना मिली। मङ च्यांगन्यु लम्बी दीवार की तलहटी पर बहुत रोई, सात दिन सात रात तक बिना रुके रोने के बाद लम्बी दीवार का ये भाग टूट गया। जहां पति फ़ान शील्यांग का शव निकला। मङ च्यांगन्यु अपने पति के शव को दफ़नाया और इसके बाद उसने बहुत दुःखी मन के साथ समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली। लोग मङ च्यांगन्यु और फ़ान शील्यांग के बीच प्रेम कहानी से बहुत प्रभावित हुए और यह कहानी आज तक चीन में लोकप्रिय है।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040