Web  hindi.cri.cn
    पेइचिंग का प्राचीन राज प्रासाद
    2016-06-19 18:50:42 cri

    पेइचिंग का प्राचीन राज प्रासाद चीन के मिंग और छिंग राजवंश के शाही महल हैं, जिसे फॉरबिडेन सिटी भी कहा जाता है। यह प्राचीन शाही वास्तु निर्माण का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि है। प्राचीन राजप्रासाद का क्षेत्रफल 7 लाख 20 हज़ार वर्गमीटर है, इसका केंद्र थाई ह भवन, चोंग ह भवन और पाओ ह भवन तीन भवन हैं। वास्तु निर्माण का क्षेत्रफल 1 लाख 50 हज़ार वर्गमीटर है। प्राचीन राज प्रासाद के छोटे बड़े 70 से अधिक महल हैं, मकानों की संख्या 9 हज़ार से भी अधिक है। यह वर्तमान विश्व में सबसे बड़े और सबसे सुरक्षित प्राचीन काष्ठ निर्माणों में से एक है।

    पेइचिंग के प्राचीन राज प्रासाद का निर्माण मिंग राजवंश के छंगत्सु सम्राट योंग ल के चौथे साल यानी 1406 में शुरु हुआ था, और 1420 में इसका निर्माण पूरा हुआ। फॉरबिडेन सिटी में बाह्य और भीतरी दो भाग बनता है। बाह्य भाग में थाई ह, चोंग ह और पाओ ह तीन भवन शामिल हैं, जो राष्ट्रीय समारोह आयोजित करने वाला स्थल था। जबकि भीतरी भाग में छ्यानछिंग महल, च्याओथाई महल और खुननिंग महल शामिल है। जहां सम्राट और साम्राज्ञी के रहने का स्थल है।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040