Web  hindi.cri.cn
    चीनी ड्रैगन बोट और भारतीय सांप बोट
    2016-06-16 19:44:15 cri

    हाल ही में चीनी लोगों ने त्वान वू त्योहार मनाया। चीनी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष के पांचवें माह की पांचवीं तारीख को परंपरागत त्वान वू त्योहार यानी ड्रैगन बोट उत्सव मनाया जाता है जो पांचवें मास उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। त्योहार के दिन लोग जोंग ज़ी नाम का पकवान खाते हैं, ड्रैगन बोट प्रतियोगिता आयोजित करते हैं। कहते हैं कि इन गतिविधियों के आयोजन से प्राचीन महान देशभक्त कवि छ्वू य्वान की स्मृति की जाती है।

    छ्वू य्वान युद्धरत राज्य काल (ईसापूर्व तीसरी शताब्दी) के छ्वू राज्य में रहते थे। इस काल में छी, छ्वू, यान, हान, चाओ, वेई और छिन सात राज्य थे, जिनमें छिन राज्य सबसे शक्तिशाली था, वह अन्य छै राज्यों को हड़पने और पूरे चीन पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश कर रहा था। छ्वू य्वान छ्वू राज्य के पदाधिकारी थे और एक मेधावी व्यक्ति थे। उनका राजनीतिक मत था कि छ्वू राज्य में राजनीतिक सुधार किया जाए और अन्य राज्यों को एकता के सूत्र में बांधकर संयुक्त रूप से छिन राज्य का मुकाबला किया जाए। लेकिन उनके मत का छवू राज्य के दुष्ट अधिकारियों ने घोर विरोध किया। छ्वू राज्य के राजा ने उन दुष्ट अधिकारियों के उकसावे में आकर छ्वू य्वान का सुझाव स्वीकार करने के बजाए उन्हें राज्य से निष्कासित कर दिया। अपने राज्य की राजधानी से दूर होने के बावजूद छ्वू य्वान छ्वू राज्य के भविष्य पर चिंतित रहते थे। बाद में छ्वू राज्य को छिन राज्य द्वारा हार खाने की खबर सुनने के बाद छ्वू व्येन को दुखी और हताश हो गए और अपने को देश को बचाने के लिये बिलकुल असमर्थ पाने की असह्य हालत में उन्होंने मीरो नाम की नदी में डुबकी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह दिन ईसा पूर्व 278 में पांचवें माह की पांचवीं तारीख थी।

    स्थानीय लोगों को जब छ्वू यान के मीरो नदी में डूब जाने की खबर मिली, तो वे जल्दी नाव चलाकर नदी में छ्वू य्वान का शव खोजने लगे। लेकिन अंत तक वह नहीं मिला। नदी में छ्वू य्वान के शव को मछली का ग्रास बनने से बचाने की सोच में स्थानीय लोगों ने खाद्य पदार्थों को नदी में फेंका। इस तरह हर वर्ष के पांचवें माह की पांचवीं तारीख को चीनी लोगों में छ्वू व्यान की स्मृति में चिकने चावल को बांस और सरपल के पत्तों में लपेट कर बनाये जाने वाले ज्योंग जी नाम के खाद्य पदार्थ नदी में फेंकने की प्रथा बन गयी। कालंतर में ज्योंग जी खाने और ड्रैगन बोट की प्रतियोगित करने की रीति भी संपन्न हुई।

    आजकल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता न सिर्फ़ त्वान वू त्योहार में आयोजित होती है, बल्कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में विश्व के अनेक स्थानों में भी लोकप्रिय हो गयी है, यहां तक कि वह एक महत्वपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा भी बन गया है। चीन के देहाती क्षेत्र में ड्रैगन बोट प्रतियोगिता बहुत लोकप्रिय है। प्रतियोगिता में विजय पाने को बहुत बड़ा महत्व दिया जाता है, कहावत है कि एक साल के लिए खेत को परती पड़ी छोड़े रखने से कहीं ज्यादा एक नाव प्रतियोगिता से छूट जाने का दुख होगा।

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040