Web  hindi.cri.cn
    चीनी ड्रैगन बोट और भारतीय सांप बोट
    2016-06-16 19:44:15 cri

    सब लोग जानते हैं कि ड्रैगन चीन का प्रतीक है और चीन की संस्कृति में उसका अत्यधिक महत्व और गहरा अर्थ है। जबकि भारत में सांप की संस्कृति का लम्बा इतिहास है। प्राचीन भारत के अनेक कबीलों और राजवंशों के लोग अपने को सांप का वंशज मानते थे। चीन में ड्रैगन बोट प्रतियोगिता की तरह दक्षिण-पश्चिम भारत के केरल प्रदेश में सांप नाव प्रतियोगिता भी होती है, जो बहुत शानदार है। सांप नाव प्रतियोगिता स्थानीय हर एक गांव की बड़ी बात है। नाव एक सांप के आकार में बनी होती है, जिसकी लम्बी लाल जीभ वाला सिर है। नाव की लम्बाई 60 मीटर होती है। सफेद कपड़ों में प्रतियोगी नाव के दोनों ओर बैठे हुए गायक की जाप ध्वनि में मेहनत से तेज़ी के साथ चप्पू चलाते हैं। प्रतियोगिता के बाद गांव के सभी लोग विजेताओं के लिए मनाने के समारोह का आयोजन करते हैं, जो अत्यन्त धूमधाम होता है।


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040