Web  hindi.cri.cn
    160425 पर्यटन विकास से गरीबी से छुटकारा
    2016-04-25 16:34:31 cri

    पर्यटन विकास से गरीबी से छुटकारा, कानसू के किसान

    माओसी गांव उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत के छिंगयांग शहर के शीफ़ंघ जिले में श्यानशंग टाउनशिप स्थित है। जहां पहाड़ी क्षेत्र है। इस तरह असुविधापूर्ण यातायात व्यवस्था गांव वासियों के समृद्ध जीवन के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गई है। माओसी गांव समूचे शीफ़ंग जिले में 15 महत्वपूर्ण गरीब गांवों में से एक था। लेकिन आज पर्यटन विकास के माध्यम से माओसी गांव में जमीन आसमान का परिवर्तन आ गया है। वर्ष 2015 के अंत में गांव वासियों की शुद्ध औसत आय 7300 युआन तक पहुंच गई। गांव में 67 गरीब परिवारों ने कदम-दर-कदम गरीबी से छुटकारा पाया।

    कानसू प्रांत के छिंगयांग शहर के शीफ़ंग जिले के पर्यटन विभाग के उप प्रधान ली क्वांगचुन ने माओसी गांव की स्थिति का परिचय देते हुए कहा:"पहले माओसी गांव शीफ़ंग जिले में सबसे गरीब गांव था। यह गांव शीफ़ंग जिले के केंद्र से सबसे दूर स्थित है। पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन विकास के माध्यम से इस गांव की स्थिति में भारी बदलाव आया है। अब यह गांव शीफ़ंग जिले में सबसे धनी गांव बन गया है। गांव वासियों के जीवन में भी भारी परिवर्तन आया है।"

    पहाड़ी क्षेत्र और फूहो नदी के तट पर स्थित माओसी गांव के आसपास पर्यटन संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। बर्फ़, ड्रिफ्टिंग और फ़िशिंग जैसी पर्यटन परियोजनाएं मशहूर हैं। कानसू प्रांत के पड़ोसी प्रांत न्यिंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश के ह्वेईता ग्रुप ने 52 करोड़ युआन की पूंजी लगाकर माओसी गांव के आसपास लोंगतोंग नाम के बर्फ़ मनोरंजन केंद्र की स्थापना करने की योजना बनाई है। इस केंद्र में पर्यटक स्की, ड्रिफ्टिंग, फ़िशिंग और घुड़सवारी जैसी चीजों का आनंद उठा सकेंगे। वर्ष 2015 के अंत में लोगतोंग स्की रिज़ॉर्ट का निर्माण पूरा होकर प्रयोग में शुरू किया गया।

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040