Web  hindi.cri.cn
    160411 विदेशों में अध्ययन करने वाले करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी स्वदेश लौटे
    2016-04-11 15:32:09 cri

    विदेशों में अध्ययन करने वाले करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी स्वदेश लौटे

    हाल ही में चीनी शिक्षा मंत्रालय ने《विदेशों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के स्वदेश लौटकर रोज़गार संबंधी नीला-पत्र 2015》जारी किया। नवीनतम सर्वेक्षण से पता लगा है कि करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्वदेश वापस लौटने का विकल्प लिया। शिक्षा मंत्रालय के संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के मुताबिक स्वदेश वापस लौटने वाले विद्यार्थियों की सेवा के लिए अनुकूल प्रणाली स्थापित की जाए, ताकि उन्हें देश में वापस लौटकर अपने कार्य के विकास और उद्यमिता के लिए सुविधा मिले।

    आंकड़ों से पता चला है कि वर्तमान में विदेशों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और ग्रेजुएशन के बाद स्वदेश वापस लौटने वाले विद्यार्थियों की संख्या दोनों स्थिर रूप से बढ़ रही है। वर्ष 2015 में कुल 5 लाख 23 हज़ार 7 सौ छात्र अध्ययन के लिए विदेश गए थे, जिसकी सालाना वृद्धि दर 19.06 प्रतिशत थी। जबकि स्वदेश वापस लौटने वाले छात्रों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2015 में 4 लाख 9 हज़ार 1 सौ तक पहुंच गई।

    पिछले कुछ वर्षों में चीनी अर्थतंत्र की निरंतर और स्थिर वृद्धि बनी रही है। तेज़ विकास वाले अर्थतंत्र के लिए बड़ी संख्या में मैनेजमेंट, तकनीक और नवाचार जैसे क्षेत्रों में प्रतिभाओं की आवश्यकता है। इससे स्वदेश वापस लौटने वाले छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही विदेशों में रोज़गार की गंभीर स्थिति और विदेशियों के लिये कम होती वीज़ा नीति की वजह से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन के बाद स्वदेश वापस लौटने का विकल्प लिया। स्वदेश वापस लौटे एक छात्र का कहना है:"स्वदेश वापस लौटने के बाद हम आत्म-मूल्य साकार कर सकेंगे। देश ने हम जैसे छात्रों के लिए बहुत अच्छा मंच प्रदान किया है, जिससे हम अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।"

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040