Web  hindi.cri.cn
    शाहिद और मीरा की शादी में सबसे खास रहे ये 'डेढ़ मिनट' – भारतीय मीडिया
    2015-07-08 18:33:51 cri

    भारतीय मीडिया के अनुसार शाहिद कपूर की बहन सना बेहद खुश हैं। उनके पिता पंकज कपूर और माता सुप्रिया पाठक मीडिया से रूबरू हुए। मगर सना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि मेरी भाभी बहुत अच्छी हैं। ऐसी भाभी किसी-किसी को मिलती हैं। मेरा भाई बहुत किस्मत वाला है। हम सभी काफी खुश हैं।

    शाहिद की शेरवानी और मीरा के लहंगे ने सभी को आकर्षित किया। चेहरे पर दाढ़ी और क्रीम कलर की शेरवानी में शाहिद पहुंचे। प्रशंसकों ने ग्रेट लुक शाहिद भी बोला। उनकी दुल्हन मीरा राजपूत लाइट पिंक कलर के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं। जहां शाहिद ने मुस्कान बिखरेने में कंजूसी दिखाई, मीरा ने मुस्कान बिखेरने में परहेज नहीं किया।

    अभिनेता शाहिद कपूर की शादी की गवाह बनी साइबरसिटी में उनके प्रशंसक जहां उत्साहित दिखे वहीं उनके कार्यक्रम ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया। देर शाम तक होटल में आयोजन की जानकारी नहीं मिलने से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस परेशान रही। 

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040