Web  hindi.cri.cn
    वर्ष 2015 चीन की कूटनीति:एक फोकस, दो मुख्य थीम
    2015-03-08 18:38:44 cri

    चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 मार्च को पेइचिंग में कहा कि वर्ष 2015 में चीनी कूटनीति का कुंजीभूत शब्द एक फोकस और दो मुख्य थीम हैं। एक फोकस रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी और समुद्री रेशम मार्ग का चतुर्मुखी विकास करना है, दो मुख्य थीम शांति और विकास इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर देना है।

    वांग यी ने 12वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के तीसरे पूर्णाधिवेशन के दौरान एक प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले साल चीन ने वैदेशिक सहयोग के विस्तार को बल दिया और एक पट्टी और एक मार्ग के प्रस्ताव पर व्यापक समर्थन प्राप्त किया। उल्लेखनीय बात है कि चीन सहयोग और समान विजय से केंद्रित रहने वाले नये अंतरराष्ट्रीय संबंधों का निर्माण करना चाहता है औऱ गुटनिर्पेक्षता के बिना साझेदारी स्थापित करने का नया राजनयिक रास्ता निकाल रहा है।

    वर्ष 2015 की चीनी कूटनीति की चर्चा करते हुए वांग यी ने कहा कि राष्ट्रीय हितों की दृढ़ता से सुरक्षा करने के साथ-साथ चीन विश्व के विभिन्न देशों के साथ समान हितों का विस्तार करेगा। एक पट्टी, एक मार्ग के निर्माण में हम मुख्य तौर पर बुनियादी संस्थापनों के पारस्परिक संपर्क, भूमि पर बनाया गया आर्थिक गलियारा औऱ समुद्री सहयोग के स्तंभ के निर्माण को बढ़ावा देंगे। हम जन संपर्क बढ़ाने औऱ मुक्त व्यापार वार्ता प्रक्रिया में तेजी लाने को तैयार हैं। वांग यी ने विश्वास जताया कि एक पट्टी एक मार्ग बड़े स्तर पर लोकप्रिय होगा, इसके माध्यम से अधिकाधिक उपलब्धियां प्राप्त होंगी, एशिया और यूरोप महाद्वीप के चतुर्मुखी पुनरुत्थान को बढावा मिलेगा।

    वांग यी ने कहा कि वर्ष 2015 में चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ मनाएगा। चीन विश्व शांति की रक्षा करने वाली मजबूत शक्ति है।


    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040