Web  hindi.cri.cn
    यमन की सीमा पर हुए संघर्ष में 48 लोगों की मौत
    2017-08-07 14:59:53 cri

    पिछले 3 दिनों में यमन के सरकारी बलों और हौथी विद्रोहियों के बीच पश्चिमी यमन और सऊदी अरब की सीमा से लगे क्षेत्रों में संघर्ष हुआ। इसमें कम से कम 48 लोगों की मौत हुई, इनमें से 31 हौथी विद्रोही और 17 सरकारी सैनिक शामिल हैं। यमन की सेना ने 6 अगस्त को इसकी पुष्टि की।

    एक यमनी सरकारी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले के समर्थन पर सरकारी सेना ने 3 अगस्त को बंदरगाह शहर मेडी के हौथी विद्रोहियों के सैन्य आधार पर आक्रमण किया।

    उन्होंने कहा कि यमनी सरकारी बल ने इस सैन्य आधार में हौथी विद्रोहियों के दर्जनों शव बरामद किए। साथ ही उन्होंने कुछ घायल विद्रोहियों को गिरफ्तार किया। इस बार के हवाई हमले से इस सैन्य आधार में हौथी विद्रोहियों के हथियार नष्ट हुए।

    बताया जाता है कि यमनी सरकारी सेना ने इस सैन्य आधार पर नियंत्रण कर लिया है। उन्होंने लाल सागर के तट पर महत्वपूर्ण शहर होदेदिह का अभियान चलाने की योजना तैयार की है।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040