Web  hindi.cri.cn
    गुजरात में बाढ़ से 127 की मौत
    2017-07-27 10:24:19 cri

    पिछले दिनों भारत के गुजरात में बाढ़ से 127 लोगों की मौत होने की खबर है।

    रिपोर्ट के अनुसार तीन दिनों की भारी बारिश से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और लाखों लोग इसका शिकार बने। कुछ लोग लापता हैं। बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को गुजरात का निरीक्षण दौरा किया और 5 अरब रूपये बाढ़ के राहत कार्य में इस्तेमाल करने की घोषणा की।

    गुजरात के अलावा, भारत के उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और असम में भी बाढ़ आयी है, जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040