Web  hindi.cri.cn
    मुंबई में इमारत गिरने से आठ की मौत
    2017-07-26 10:45:55 cri

    महाराष्ट्र में एक इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 से अधिक लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है। मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं।

    मुंबई के पूर्व उपनगर घाटकोपर में मंगलवार सुबह 40 साल पुरानी चार मंजिला इमारत धराशाई हो गयी। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 11 लोगों को इमारत के मलबे में से निकाला गया। मलबे से निकाले गए लोगों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया है। फायर ब्रिगेड के जवान और स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे 30 लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं। मुंबई के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी पी राहांगदाले ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है। दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है। बताया जाता है कि इमारत के तीन तल पर 15-16 परिवार रहते थे जबकि भूतल पर नर्सिंग होम चल रहा था। अफसरों ने बताया कि हादसे के समय नर्सिंग होम खाली था। इंजीनियरों का कहना है कि भारत में इस तरह के हादसे निर्माण में भ्रष्ट्राचार और घटिया निर्माण सामग्री के चलते होते हैं।

    जय प्रकाश

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040