Web  hindi.cri.cn
    राष्ट्रीय वित्त कार्य बैठक ने भावी वित्तीय कार्य और सिद्धांत तय किये
    2017-07-16 16:44:44 cri

    राष्ट्रीय वित्त कार्य बैठक हाल ही में पेइचिंग में आयोजित हुई। इस बैठक में वास्तविक अर्थव्यवस्था की सेवा, वित्तीय खतरे की रोकथाम और वित्तीय सुधार की गहराई तीन मुख्य कार्य प्रस्तुत किये गये और राज्य परिषद की वित्तीय स्थिरता और विकास समिति की स्थापना का फैसला भी लिया गया। कई चीनी अर्थशास्त्रियों ने सीआरआई को दिये इंटरव्यू में कहा कि पाँच साल में एक बार आयोजित राष्ट्रीय वित्त कार्य बैठक ने भावी वित्तीय कार्य और सिद्धांत तय किये हैं।

    चीनी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आदान-प्रदान केंद्र के उप चीफ अर्थशास्त्री शू होंगत्साइ ने बताया कि वित्तीय उद्योग के विकास को वास्तविक अर्थव्यवस्था से मेल खाना चाहिए। वास्तविक अर्थव्यवस्था की सेवा वित्तीय उद्योग की जड़ है। वर्तमान में निहित वित्तीय खतरे पर बहुत ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए फेडरल रिजर्व की ब्याज वृद्धि का बुरा प्रभाव, ऊंची लेवरेज दर और स्थानीय सरकार के कर्ज़।

    चीनी पीपल्स विश्वविद्लालय के प्रोफेसर तुंग शी मिओ ने बताया कि आधी सदी से कुछ आर्थिक समुदायों में हुए संकट का मुख्य कारण यही है कि वित्तीय विकास और सृजन वास्तविक अर्थव्यवस्था की सेवा से अलग हो गया है। तुंग के विचार में भविष्य में चीनी केंद्रीय बैंक यानी जन बैंक वित्तीय निगरानी में ज्यादा महत्वपूर्ण और बड़ी भूमिका निभाएगा। (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040