Web  hindi.cri.cn
    चीन के देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान को पुरस्कार मिला
    2017-07-06 11:23:06 cri

    5 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पेइचिंग में चीन के देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान की 65वीं वर्षगांठ की याद करने के लिये चीन सरकार को सामाजिक स्वास्थ्य नियंत्रण का श्रेष्ठ आदर्श पुरस्कार दिया। ताकि इस अभियान में प्राप्त शानदार उपलब्धियों की प्रशंसा की जा सके।

    जानकारी के अनुसार वर्ष 1952 में चीन ने सरकार के नेतृत्व में पूरे समाज की भागीदारी में देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान शुरू की। अभी तक 65 साल हो चुके हैं। 65 वर्षों में देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान ने विभिन्न युग में मौजूद उल्लेखनीय स्वास्थ्य मामलों के प्रति सिलसिलेवार काम किये, और स्पष्ट व कारगर उपलब्धियां प्राप्त कीं। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार नियोजन कमेटी के उपाध्यक्ष, देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान कमेटी के कार्यालय के अध्यक्ष वांग क्वोछांग ने कहा कि 1952 के बाद चीनी जनता का स्वास्थ्य स्तर बड़ी हद तक उन्नत हो गया। औसत आयु वर्ष 1949 के 35 से वर्ष 2015 के 76.3 तक पहुंच गयी। शिशु मृत्यु दर वर्ष 2016 में केवल 0.75 प्रतिशत है। गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर वर्ष 2016 में हर एक लाख में केवल 19.9 है। जो मध्य विकसित देशों के स्तर तक पहुंच गया। और समय से पहले संयुक्त राष्ट्र के सहस्राब्दी विकास लक्ष्य को पूरा किया गया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040