Web  hindi.cri.cn
    यूरोपीय आर्थिक और सामाजिक समिति के अध्यक्ष से मिले यू चंगशेंग
    2017-06-30 09:24:37 cri
    चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष यू चंगशेंग ने 29 जून को पेइचिंग में यूरोपीय आर्थिक और सामाजिक समिति के अध्यक्ष जार्ज डैसिस के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

    यू ने कहा कि वर्तमान में चीन-यूरोप संबंध का बेहतर विकास हो रहा है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2014 में यूरोपीय संघ के मुख्यालय की यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच आम सहमतियां प्राप्त कीं। यानी कि चीन और यूरोप को शांति, वृद्धि, सुधार और सभ्यता वाले साझेदार संबंध की स्थापना करनी चाहिए। इधर के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच अधिक उच्च स्तरीय आवाजाही कायम रही। राजनीतिक पारस्परिकता लगातार सुदृढ़ हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय अहम् मामलों में घनिष्ठ समन्वय और सहयोग बनाए रखते हैं। उम्मीद है कि दोनों पक्ष आदान-प्रदान के दायरे का विस्तार करेंगे, ताकि चीन और यूरोप के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार संबंध को आगे बढ़ाने के लिए नया योगदान दिया जा सके।

    डैसिस ने कहा कि यूरोपीय संघ के विकास को चीन की जरूरत है। यूरोपीय आर्थिक और सामाजिक समिति यूरोप-चीन संबंध को गहराने के लिए सक्रिय प्रयास करना चाहती है।

    (श्याओ थां)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040