Web  hindi.cri.cn
    विश्व तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति ढीली है
    2017-06-27 15:37:38 cri

    चीनी विज्ञान अकादमी द्वारा 26 जून को जारी विश्व ऊर्जा विकास रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में ऊर्जा के विकास पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति ढीली है। वर्तमान में विश्व तेल और प्राकृतिक तेल के भंडार और उत्पादन मात्रा निरंतर बढ़ रही है, लेकिन उपभोक्ता की वृद्धि दर धीमी हो या कम करने की संभावना होगी। भविष्य में तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति मांग से अधिक होगी। विश्व तेल और प्राकृतिक गैस बाज़ार की स्थिति बदलेगी।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में विश्व तेज़ बाज़ार में मांग से ज्यादा सप्लाई हो रही है जिसकी बहुत जरूरत नहीं होती है।

    प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में रिपोर्ट का अनुमान है कि वर्ष 2030 तक विश्व प्राकृतिक गैस का उत्पादन 50 खरब घन मीटर पहुंचेगा, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 3 प्रतिशत होने की संभावना है। लेकिन चीन और भारत जैसे देशों और क्षेत्रों की मांग की वृद्धि दर 3 प्रतिशत होगी, यूरोप और अमेरिका के देशों में इसकी मांग 1 प्रतिशत से कम होगी।

    इस रिपोर्ट के मुख्य संपादक, चीनी विज्ञान अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष ह्वांग श्यो योंग ने कहा कि चीन में तेल और प्राकृतिक गैस के उपभोक्ता निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, भविष्य में आपूर्ति और मांग के बीच अंतर्विरोध मौजूद रहेगा, इसलिए वर्तमान विश्व ऊर्जा बदलने की स्थिति के अनुसार तेल और प्राकृतिक गैस की स्वामित्व रणनीति को सक्रीय रूप से आगे बढ़ाकर देश की तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुरक्षा की गारंटी की जानी चाहिए। (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040