Web  hindi.cri.cn
    रूस-अमेरिका उप विदेश मंत्री वार्ता स्थगित होगी:रूसी विदेश मंत्री
    2017-06-23 18:19:20 cri

    22 जून को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मॉस्को में कहा कि अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंधों का विस्तार किया है। इस कार्रवाई से दोनों देशों के संबंध फिर खतरे में होंगे। रूस 23 जून को आयोजित होने वाली रूस-अमेरिका उप विदेश मंत्री वार्ता को स्थगित करेगा।

    लावरोव ने उसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के साथ फ़ोन पर बातचीत के दौरान कहा कि यह उचित नहीं है कि अमेरिका प्रतिबंध लगाने से रूस पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। इस कार्रवाई से दोनों देशों के संबंध और खराब होंगे। ऐसी स्थिति में रूस ने दोनों देशों की उप विदेश मंत्री वार्ता को स्थगित करने का फैसला किया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040