चीनी स्टेट काउंसिलर यांग च्येछी और अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलर्सन और रक्षा मंत्री जिम माटिस ने 21 जून को वॉशिंगटन में प्रथम चीन अमेरिका कूटनीति और सुरक्षा वार्तालाप की अध्यक्षता की।
दोनों पक्षों ने व्यक्त किया कि वे दोनों देशों के राज्याध्यक्षों के बीच संपन्न समानताओं के मुताबिक पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का विस्तार करेंगे और पारस्परिक सम्मान के आधार पर मतभेद नियंत्रित कर चीन-अमेरिका संबंधों के दीर्घकालिक, स्वस्थ और निरंतर विकास को आगे बढ़ाएंगे। दोनों पक्षों के विचार में उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखना बहुत अहम है। विश्वास है कि समान कोशिशों के बाद दोनों देशों के राज्याध्यक्षें के बीच इस वर्ष जुलाई हैम्बर्ग जी-20 शिखर बैठक में होने वाली भेंट में सकारात्मक परिणाम होगा। इसके तहत राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा सफल होगी।
चीनी पक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों को सही रूप से एक दूसरे के रणनीतिक लक्ष्य को देखना चाहिए। चीन का रणनीतिक लक्ष्य स्पष्ट है, यानी अपनी प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करना है।
अमेरिकी पक्ष ने कहा कि उसे चीन को नियंत्रित या कमज़ोर करने का कोई इरादा नहीं है। अमेरिका चीन के साथ सहयोग मज़बूत कर दीर्घकालीन और रचनात्मक संबंधों का विकास करना चाहता है। दोनों पक्षों को वार्ता और सहयोग बढ़ाकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाना चाहिए।
कोरियाई प्रायद्वीप सवाल की चर्चा में चीनी पक्ष ने प्रायद्वीप के गैर परमाणुकरण पर कायम रहकर वार्ता से इस सवाल का समाधान करने को कहा। चीन ने दक्षिण कोरिया में ठाड व्यवस्था की तैनाती रद्द करने को भी दोहराया।
दोनों पक्षों ने आतंकवाद के विरोध पर राय शुमारी भी की।
(वेइतुङ)