Web  hindi.cri.cn
    ब्रिक्स खेल समारोह में भारतीय मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
    2017-06-20 10:46:52 cri

    19 जून को ब्रिक्स खेल समारोह का दूसरा दिन था। भारतीय मार्शल आर्ट टीम ने फिर एक स्वर्ण पदक जीता। इस तरह मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किये। चीनी टीम ने कुल पाँच स्वर्ण पदक पाये।

    पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रूस ने भारत को 88-58 से हराया, जबकि चीन ने दक्षिण अफ्रीका को 90-61 से मात दी।

    खिताबी मैच रूस और चीन के बीच होगा।

    महिला वॉलिबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने आसानी से 3-0 से दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराया।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040