गुटेरेस ने जर्मनी के पूर्व चांसलर के निधन पर दुःख जताया
2017-06-17 15:18:42 cri
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 16 जून को अपने प्रवक्ता के जरिए घोषणा कर जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मट कोल के निधन पर दुःख जताया।
उन्होंने कहा कि हेल्मट कोल अपने समय में जर्मनी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले शख्स थे। बर्लिन दीवार के गिरने के एक वर्ष के भीतर जर्मनी की शांतिपूर्ण एकीकरण की प्राप्ति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा यूरोप के राजनीतिक और आर्थिक एकीकरण की ऐतिहासिक प्रक्रिया में उन्होंने बड़ी मदद भी की।
गुटेरेस ने कोल के परिवार और जर्मन सरकार व नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
(नीलम)