यांग च्येछी पहली चीन-अमेरिका राजनयिक सुरक्षा वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे
2017-06-17 15:17:26 cri
चीनी और अमेरिकी सर्वोच्च नेताओं के बीच हुई मार-ए-लागो वार्ता में संपन्न सहमति के अनुसार दोनों पक्षों ने तय किया के पहली चीन-अमेरिका राजनयिक सुरक्षा वार्ता 21 जून को वाशिंगटन में आयोजित होगी। चीनी स्टेट काउंसलर यांग च्येछी, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ संयुक्त रूप से वार्ता की अध्यक्षता करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू खांग ने 16 जून को यह जानकारी दी।
लू खांग के अनुसार वार्ता के दौरान दोनों पक्ष चीन-अमेरिका संबंध और अन्य समान रुचि वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। चीन अमेरिका के साथ मिलकर वार्ता में सक्रिय उपलब्धियां हासिल करने के लिए समान प्रयास करने को तैयार है।
(श्याओ थांग)