Web  hindi.cri.cn
    भारतीय युवाओं ने सुन यात-सेन विश्वविद्यालय का दौरा किया
    2017-06-16 16:47:48 cri

    भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने 16 जून को क्वांगचो में सुन यात-सेन विश्वविद्यालय का दौरा किया और स्थानीय शिक्षक और विद्यार्थियों के साथ विचार विमर्श किया।

    सुन यात-सेन विश्वविद्यालय के यूथ लीग के उप प्रमुख श्याओ ली ने भारतीय युवाओं को विश्वविद्यालय के इतिहास से अवगत कराया और कहा कि चीन और भारत विश्व में सुप्रसिद्ध प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं। खुलेपन की राह पर चलने वाला सुन यात-सेन विश्वविद्यालय श्रेष्ठ भारतीय युवाओं का हार्दिक स्वागत करता है।

    दोनों पक्षों के मिलन में भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने चीन-भारत संबंध को लेकर व्याख्या की। उन्होंने कहा कि बिते 10 सालों में चीन और भारत के बीच व्यापारिक सहयोग का तेज़ विकास हुआ। साल 2008 में चीन अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक भविष्य बहुत विशाल है।

    भारतीय युवाओं और चीनी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने"मीडिया जगत में आपसी संपर्क और युवाओं का आपसी विश्वास","आपसी संबंध, आपसी संपर्क और सहयोग विकास"तथा"गलतफहमी को दूर कर आपसी विश्वास की स्थापना"जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया।

    जानकारी के अनुसार सुन यात-सेन विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1924 में हुई, जो महान व्यक्ति सुन यात-सेन ने खुद स्थापित किया था।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040